गिरिडीह: रोटरी गिरिडीह ने बस स्टैंड रोड स्थित इनडोर स्टेडियम में एक दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया
रोटरी गिरिडीह द्वारा बस स्टैंड रोड स्थित इनडोर स्टेडियम में रविवार को शाम 5 बजे तक एक दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल के हाथों किया गया। जिसमें रोटेरियन और रोटरी परिवार के सभी सदस्यों ने अलग-अलग ग्रुप में बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लिया। टूर्नामेंट की शुरुआत 10 बजे हुई।