गिरिडीह: सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस समेत पांच केंद्रों पर आकांक्षा प्रवेश परीक्षा संपन्न हुई
सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस समेत पांच केंद्रों पर आयोजित आकांक्षा प्रवेश परीक्षा रविवार को 2बजे तक शांतिपूर्वक और कदाचार मुक्त संपन्न हुई।मेडिकल के लिए कुल 1494 विद्यार्थियों ने आवेदन दिया जिसमें 1005छात्र उपस्थित हुए,इंजीनियरिंग के लिए 1629विद्यार्थियों के आवेदन के विरुद्ध 1111बच्चों ने परीक्षा दी जबकि क्लैट में 196 में 112 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।