गिरिडीह: बेंगाबाद के दूधीटांड स्कूल भवन गिरने से 2 मजदूरों की मौत, शव पश्चिम बंगाल भेजे गए
बेंगाबाद के दूधीटांड स्कूल भवन के गिरने से उसमें दबकर 2 मजदूर की मौत हो गई।रविवार को पोस्टमार्टम के बाद 8 बजे मजदूरों के शव को उसके घर पश्चिम बंगाल भेज दिया गया। शनिवार को स्कूल भवन को पुनर्निर्माण के लिए तोड़ा जा रहा था। इस दौरान अचानक भवन के दर्शन से उसमें दबकर दो मजदूर की मौत हो गई थी।जबकि एक मजदूर घायल हो गया था।