बिंदकी: रामपुर गांव के समीप बगीचे में एक व्यक्ति ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की, सूचना मिलने पर पुलिस ने शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप एक बगीचे में सोमवार की सुबह लगभग 8:00 बजे नीलू सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष का शव एक पेड़ में फांसी के फंदे में लटका देखा गया तो हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू किया। बताया जाता है कि मृतक अविवाहित था और अपने भाई सुनील सिंह के साथ रहते थे।