बिठूर थाना पुलिस ने मोबाइल टावरों से बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करने वाले कथित गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, पिछले करीब एक महीने में बिठूर समेत सेन पश्चिम पारा, गोविंद नगर, चौबेपुर और शिवराजपुर क्षेत्र के 7-8 मोबाइल टावरों को निशाना बनाया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में अंकित अवस्थी, आदित्य शुक्ला, विकास बाजपेई उर्फ चू-चू और सूरज शुक्ला शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, अंकित पहले एयरटेल कंपनी में टेक्नीशियन के तौर पर काम कर चुका है और उसे टावर उपकरणों की जानकारी थी।
आरोपियों के कब्जे से टावर उपकरण, मोबाइल फोन और 19,800 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, चोरी किए गए सामान से एल्युमिनियम और कॉपर निकालकर बेचने की बात सामने आई है।
चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
.
#Kanpur #KanpurNews #Bithoor #KanpurPolice #CrimeNews UPNews