रनिया के वृद्धाश्रम में सेवा संकल्प अभियान, बुजुर्गों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
कानपुर देहात के रनिया नगर पंचायत स्थित शिवा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के वृद्धाश्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, जिला अध्यक्ष रेणुका सचान, जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी और सीडीओ विधान जायसवाल समेत जनप्रतिनिधि व अधिकारी पहुंचे।
दीप प्रज्वलन के बाद अतिथियों ने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। बुजुर्गों को अंगवस्त्र, मिठाई और फल भेंट किए गए। इस दौरान बुजुर्गों ने गीत गाकर अपनी खुशी जाहिर की।
वहीं, पेंशन की समस्या सामने आने पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने समाज कल्याण अधिकारी को सभी बुजुर्गों तक सरकारी योजनाओं और पेंशन का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
📍 रनि�