कानपुर में बकरा व्यापारियों से 4.31 लाख की लूट
कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर बकरा व्यापारियों के साथ लूट की वारदात सामने आई है। आरोप है कि XUV सवार बदमाशों ने ईको वैन को घेरकर रास्ता रोका और लाठी-डंडों से हमला कर वैन के शीशे तोड़ दिए।
इसके बाद तमंचा दिखाकर व्यापारियों से 4 लाख 31 हजार रुपये लूट लिए गए। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
📍 स्थान: शिवराजपुर, कानपुर
.
.
#Kanpur #KanpurNews #KanpurCrime #Shivrajpur #CrimeNews