कानपुर देहात में नकली BSA गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा
खुद को बेसिक शिक्षा अधिकारी बताकर स्कूल में धौंस जमाने और चोरी करने वाले आरोपी को गजनेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला आरपीएस मॉडर्न स्कूल, नबीपुर का है।
आरोप है कि जालौन निवासी शोभित द्विवेदी खुद को लखनऊ से आया BSA अधिकारी बताकर स्कूल पहुंचा और प्रधानाध्यापिका को झांसे में लेकर मेज की दराज से ₹25,500 चोरी कर लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर बाइक से फरार हो गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से ₹2,500 नकद और घटना में इस्तेमाल TVS Ronin बाइक बरामद की गई है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
📍 कानपुर देहात | गजनेर
.
#KanpurDehat #KanpurDehatNews #CrimeNews #UPPolice