घाटमपुर: नयापुरवा गांव में पारिवारिक विवाद में भतीजे ने ताऊ की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या की
सेन पश्चिम पारा के नयापुरवा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते भतीजे नीरज राजपूत ने फावड़े के डंडे से ताऊ शिव बालक राजपूत के सर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।घायल अवस्था में ताऊ को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने रविवार सुबह 8 बजे बताया घटना देर रात की है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी को हिरासत में लिया गया है