घाटमपुर: लहुरी मऊ में भारी बारिश के कारण कच्ची दीवार भरभरा कर गिरी, घायल महिला ने अस्पताल जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
सजेती थानाक्षेत्र के लहुरी मऊ में लगातार हुई बारिश के बाद शनिवार की सुबह घर की कच्ची दीवार ढह गई। इसके नीचे दबकर 35 वर्षीय सीमा घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी माैत हो गई। थाना प्रभारी कमलेश राय ने शनिवार शाम 6 बजे बताया तहसीलदार अंकिता पाठक द्वारा मौके पर लेखपाल को भेजकर जांच कराई जा रही है।