पीईटी परीक्षा के बाद रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट व एसपी सिटी
अभ्यर्थियों से की बातचीत, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शाहजहांपुर। पीईटी परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं और आवागमन की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को अपने स्थान तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
DM Shahjahanpur