बोरियो: प्रखंड मुख्यालय सभागार में जनगणना 2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
बोरियो प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को भारत की जनगणना 2027 कार्य के लिए तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेश्वर साव एवं प्रखंड प्रमुख शांति बास्की ने दीप प्रज्वलित कर किया। बताया गया की चार मास्टर ट्रेनर द्वारा 205 प्रगणक और 35 पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।