खजुरिया गांव में गुरुवार देर रात एक घर से बोरियो थाना पुलिस ने 22 वर्षीय युवती वहा मुर्मू का शव बरामद किया है। मृतका कदमा गांव की निवासी बताई जा रही है। शव के गले पर निशान देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है । पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन में जुट गई है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया है।