शुक्रवार के पूर्वाह्न बोरिया बोआरीजोर मुख्य सड़क पर बीचपूरा चेकनाका के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिकअप चालक 45 वर्षीय प्रवीण कुमार यादव और उपचालक 35 वर्षीय सुभाष राय घायल हो गए। दोनों घायल सबौर भागलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं । घायलों का इलाज सीएचसी बोरियो में डॉक्टर कुलदीप कुमार ने किया। पुलिस जांच में जुटी है।