लोहरदगा: मन्हो चौक में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 1 की मौत, 1 गंभीर, ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर किया सड़क जाम
मन्हो चौक में दो मोटरसाइकिलों में जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें एक मोटरसाइकिल सवार नूर मोहमद अंसारी के पुत्र 40 वर्षीय खुर्शीद की मौत हो गई है वहीं अन्य मोटरसाइकिल चालक दीपक उरांव गंभीर रूप से घायल है।वहीं सड़क जाम को ले सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और सदर थाना पुलिस ने जाम स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए जाम हटवाया और आवागमन बहाल की।