लोहरदगा: लोहरदगा समाहरणालय में अधिकारियों को मिला मेडिटेशन का प्रशिक्षण, उपायुक्त ने बताया मानसिक शांति का साधन
लोहरदगा समाहरणालय सभागार में बुधवार शाम करीब 3:30 बजे बजे हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट द्वारा जिले के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को मेडिटेशन का प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने कहा कि जीवन की भागदौड़ भरी दिनचर्या में मेडिटेशन न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक शक्ति को भी मजबूती प्रदान करता है।