लोहरदगा: जुरिया में बीती रात चोरी करते चोरों को पुलिस ने पकड़ा, पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
लोहरदगा पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देशानुस सदर थाना पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया था और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। जिसे बीते रात सदर थाना पुलिस ने मौके से दो चोर को पकड़ा और 3 चोर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। आज पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर बुधवार दोपहर 2:30 बजे दी जानकारी।