लोहरदगा: आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर लोहरदगा भाजपा ने मनाया काला दिवस, बिरंची नारायण ने कांग्रेस पर साधा निशाना
देश में आपातकाल लागू होने के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा लोहरदगा जिला कमिटी ने बुधवार दोपहर 2 बजे खेमराज स्मृति भवन में एक कार्यक्रम आयोजित कर इसे काला दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि के तौर पर बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण उपस्थित थे।