लोहरदगा: समाहरणालय में जिला विकास समन्वय समिति की बैठक, उपायुक्त ने योजनाओं को समय पर पूरा करने पर दिया ज़ोर
लोहरदगा समाहरणालय सभाकक्ष में बुधवार शाम 4:15 बजे जिला विकास समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचनी चाहिए। इसके लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता दे।