घाटमपुर: घाटमपुर के कस्बा में 11 वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते में लगने वाले चाचा ने किया था दुष्कर्म, एसीपी ने दी जानकारी
घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया की कस्बा में रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले रिश्ते में लगने वाले चाचा ने दुष्कर्म किया था। परिजनों से तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।