Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
sunilkumar962880
khabar ka asar
Jalaun, Jalaun
| Oct 7, 2026
MORE NEWS
jalaun do paksho me marpeet
Jalaun, Jalaun | Oct 7, 2026
jalaun khabar ka asar
Jalaun, Jalaun | Oct 7, 2026
jalaun khabar ka hua asar
Jalaun, Jalaun | Oct 7, 2026
jalaun khabar ka asar
Jalaun, Jalaun | Oct 7, 2026
jalaun. khabar ka asar
Jalaun, Jalaun | Oct 7, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जालौन में सपा का हल्लाबोल: पुलिस ने छीना पुतला तो कार्यकर्ताओं ने अखबारों का पुतला बनाकर फूंका उरई (जालौन): मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जालौन के उरई में सपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता उरई के सिटी सेंटर पर एकत्र हुए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सिटी सेंटर से लेकर अंबेडकर चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की पैदल मार्च के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। जैसे ही जुलूस अंबेडकर चौराहे पर पहुंचा, सपा कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमा�
Jalaun, Jalaun | Oct 7, 2026
जालौन में NHM कर्मियों ने खोला मोर्चा, मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन तेज जालौन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। संयुक्त संघर्ष समिति, जिला जालौन के नेतृत्व में कर्मचारी स्थानांतरण नीति लागू करने, EPF-ESI, ग्रेच्युटी व स्वास्थ्य बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं देने तथा आउटसोर्सिंग कर्मियों के समायोजन की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 1 अक्टूबर से डिजिटल स्ट्राइक और काली फीता बांधकर विरोध किया जा रहा है। वहीं 5, 6 और 7 अक्टूबर को CMO कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद 8 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय महाप्रदर्शन प्रस्तावित है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों का समयबद्ध समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है। उन्होंने शासन से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है। NHM कर्मियों ने अपनी मांगों और आंदोलन को लेकर क्या कुछ कहा, देखिए पूरी बात वीडियो में। #Jalaun #NHM #NHMEmployees #HealthWorkers #JalaunNews #Orai #CMOJalaun #HealthDepartment #UPNews #BreakingNews #FMNewsJalaun #SonuSingh #NHMStrike #HealthNews #FMNewsJalaun #SonuSingh #NHM #NHMAndolan #JalaunNews #GroundReport #Jalaun #CMOJalaun #JalaunDM #JalaunAdministration #NHMProtest #UPHealthDepartment #BreakingNews
Jalaun, Jalaun | Oct 6, 2026
अतिवृष्टि से 53 हजार किसान प्रभावित, राहत के लिए खुला सरकारी खजाना जालौन को मिली 5 करोड़ की पहली किस्त, 29 करोड़ की राहत का प्रस्ताव; 59 हजार बीमित किसानों को भी जल्द मिलेगा फसल बीमा का लाभ जालौन जनपद में सितंबर माह के अंत में हुई भारी बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 25, 26 और 27 सितंबर को हुई अतिवृष्टि से करीब 34 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में मूंग, तिल समेत विभिन्न फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन के आकलन के अनुसार करीब 53 हजार किसान प्रभावित हुए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अतिवृष्टि के दौरान जनपद में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। किसानों को राहत दिलाने के लिए जिलाधिकारी समीर के निर्देशन में जिला प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। शासन को करीब 29 करोड़ रुपये की राहत का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके सापेक्ष उत्तर प्रदेश सरकार से पहली किस्त के रूप में 5 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं। पोर्टल पर तेज हुई किसानों की फीडिंग राहत राशि पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए तहसील स्तर पर खतौनी सहित अन्य अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अब तक 6 हजार से अधिक किसानों का डाटा पोर्टल पर फीड किया जा चुका है। सत्यापन के बाद पात्र किसानों को राहत राशि वितरित करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। मकान और पशुहानि में भी मिली राहत अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को अन्य क्षति के मामलों में भी प्रशासन ने सहायता उपलब्ध कराई है। दो पशुहानि के मामलों में 75 हजार रुपये की राहत राशि दी जा चुकी है। वहीं 577 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 23 लाख रुपये से अधिक की सहायता प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जा चुकी है। 59 हजार बीमित किसानों को भी राहत की उम्मीद फसल बीमा को लेकर भी प्रशासन ने बीमा कंपनी और संबंधित विभागों के साथ समन्वय तेज कर दिया है। जनपद में करीब 59 हजार किसानों का फसल बीमा है। इनमें से लगभग 33 हजार किसानों का डाटा पोर्टल पर अपडेट किया जा चुका है, जबकि 22,304 किसानों का सर्वे पूरा हो चुका है। बीमा कंपनी के साथ बैठक में जालौन में 7 अक्टूबर से क्षतिपूर्ति वितरण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बीमित किसानों से अपील की है कि फसल बीमा क्षतिपूर्ति के लिए हेल्पलाइन नंबर 14447 पर आवश्यक पंजीकरण अवश्य कराएं। बटाई और पट्टे पर खेती करने वाले किसानों पर भी फोकस प्रशासन के अनुसार बटाई अथवा पट्टे पर जमीन लेकर खेती करने वाले किसानों के प्रति भी संवेदनशील रुख अपनाया जा रहा है। खेती में उनके निवेश और इनपुट कॉस्ट को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार राहत एवं क्षतिपूर्ति दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी समीर ने कहा कि शासन की मंशा है कि आपदा और अतिवृष्टि से प्रभावित कोई भी पात्र किसान राहत से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से फसल क्षति सत्यापन, राहत वितरण और फसल बीमा क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। अब किसानों की निगाहें 7 अक्टूबर से शुरू होने वाली बीमा क्षतिपूर्ति प्रक्रिया पर टिकी हैं। #Jalaun #JalaunNews #JalaunDM #DMJalaun #Orai #Kalpi #Kisan #KisanRahat #FasalBima #CropInsurance #Ativrishti #Barish #KisanNews #UPNews #UttarPradesh #JalaunAdministration #BreakingNews #Farmers #Bundelkhand #FMNewsTV #SonuMaharaj #जालौन #किसान #फसलबीमा #अतिवृष्टि #किसानराहत
Jalaun, Jalaun | Oct 6, 2026