*_पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह_ द्वारा थाना हरैया व थाना छावनी का आकस्मिक निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए–* जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 11 अक्टूबर 2026
*पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह* द्वारा थाना हरैया व थाना छावनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान *महोदय श्री ओमवीर सिंह* द्वारा थाने के परिसर, कार्यालय आदि का भ्रमण किया गया। थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा हाल में हुई घटनाओं के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश *ओमवीर सिंह* द्वारा दिये गये।
थाना परिसर में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को *पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह* द्वारा सख्त हिदायत दी गई कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। साथ ही, मिशन शक्ति केंद्र/हेल्पडेस्क पर उपस्थित महिला पुलिसकर्मियों को 'नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन' अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल अपराध से जुड़े मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर संवेदनशीलता के साथ करने हेतु * ओमवीर सिंह* द्वारा निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मियों को भी *पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह* द्वारा निर्देशित किया गया कि वे साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बीट आरक्षी को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहने, क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा आम जन की शिकायतों का विधि के अनुसार समय से निस्तारण करने के निर्देश *ओमवीर सिंह* द्वारा दिए गए। थाना के समस्त विवेचकों को लम्बित मामलों की विवेचना का त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देश दिए गए। 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत थाने पर खड़े लावारिस व सीज वाहनों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी हरैया, प्रभारी निरीक्षक हरैया, प्रभारी निरीक्षक छावनी व थाना के संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण *पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह* के साथ उपस्थित रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कैटिल्या का भारत
Basti, Basti | Oct 11, 2026