बस्ती में मिशन शक्ति फेज-6 का शुभारंभ, निकाला गया जागरूकता मार्च
बस्ती। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर रविवार को बस्ती में मिशन शक्ति अभियान फेज-6 का शुभारंभ किया गया। सिविल लाइन चौकी से शास्त्री चौक तक पैदल मार्च निकालकर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन का संदेश दिया गया। मार्च में डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, एसपी ओमवीर सिंह सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान 1090, 181 और 112 हेल्पलाइन तथा साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
Basti, Basti | Oct 11, 2026