*बस्ती में गूंजा नारी सशक्तिकरण का मंत्र: उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-6 से नवरात्रि पर बेटियों को मिला सुरक्षा का संकल्प* जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 11 अक्टूबर 2026
*बस्ती।* शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर शक्ति की आराधना के साथ-साथ *उत्तर प्रदेश सरकार* ने जनपद बस्ती में नारी सुरक्षा को एक नई ताकत दी है। *उत्तर प्रदेश सरकार* के महत्वाकांक्षी *'मिशन शक्ति अभियान फेज-6'* का भव्य और ऐतिहासिक शुभारंभ शनिवार को किया गया।
*उत्तर प्रदेश सरकार* के निर्देश पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सिविल लाइन चौकी से एक विशाल और प्रेरणादायी पैदल मार्च निकाला गया। यह मार्च बेगम खैर, गांधीनगर, मालवीय तिराहा, फव्वारा तिराहा होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक गया और पुनः शास्त्री चौक पर जाकर संपन्न हुआ। पूरे रास्ते 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' और 'नारी सुरक्षा' के नारों से शहर गूंज उठा।
इस अभियान का नेतृत्व डीआईजी बस्ती संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, *अपर जिलाधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता*, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने किया।
*उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा संदेश*
अधिकारियों ने बताया कि *उत्तर प्रदेश सरकार* का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश की हर बेटी और हर महिला खुद को सुरक्षित महसूस करे। इसी सोच के साथ मिशन शक्ति को गांव-गांव, स्कूल-कॉलेज और हर चौराहे तक ले जाया जाएगा।
पैदल मार्च के दौरान प्रमुख बाजारों और चौराहों पर महिलाओं और छात्राओं को *उत्तर प्रदेश सरकार* द्वारा संचालित *वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930* के बारे में विस्तार से बताया गया। पंपलेट वितरित कर उन्हें जागरूक किया गया कि किसी भी परेशानी में वे बिना डरे इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं।
अधिकारियों ने यह भी कहा कि एंटी रोमियो टीम और महिला बीट पुलिस को और अधिक सक्रिय किया गया है। स्कूलों और कॉलेजों के बाहर विशेष निगरानी रखी जाएगी। *उत्तर प्रदेश सरकार* की मंशा सिर्फ सुरक्षा देना ही नहीं, बल्कि बेटियों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना भी है।
कार्यक्रम में *भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा*,व्यापारी नेता जगदीश अग्रहरि ,अमृत वर्मा, थाना कोतवाली प्रभारी बृजानंद सिंह, महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह, एंटी रोमियो प्रभारी शाइस्ता, थाना अध्यक्ष पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय ,दिनेश चंद्र चौधरी थाना प्रभारी लालगंज सहित तमाम पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका परिषद और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 11, 2026