ऊधम सिंह नगर से सड़क पर अफरा-तफरी मचा देने वाला हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तांगा चलाते समय अचानक चालक घोड़े से नीचे गिर गया। चालक के गिरते ही घोड़ा बेकाबू हो गया और बिना किसी लगाम के तांगे को लेकर तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ पड़ा।
देखते ही देखते बेकाबू तांगा कई वाहनों से जा टकराया। अचानक सामने आए तांगे को देखकर सड़क पर मौजूद लोगों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाने और वाहनों को बचाने की कोशिश करते नजर आए।
इस हादसे और मची अफरा-तफरी में कई लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
फिलहाल घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।