रुद्रप्रयाग में शराब ठेके के पास मारपीट के दौरान 42 वर्षीय मदनलाल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गर्दन पर गंभीर चोट लगने के बाद घायल को प्राथमिक उपचार देकर श्रीकोट बेस अस्पताल रेफर किया गया। घटना से गुस्साई अमसारी गांव की महिलाएं शराब ठेके के बाहर धरने पर बैठ गईं। महिलाओं ने ठेका आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग करते हुए कहा कि पिछले तीन साल से लगातार इसकी शिकायत की जा रही है।
Tehri, Tehri Garhwal | Sep 12, 2026