नवाबगंज थाना क्षेत्र के कौड़िहार टिकरी पेट्रोल पंप के सामने सोमवार की दोपहर आवास विकास परिषद के खिलाफ किसान नेता बबलू दूबे के नेतृत्व में किसान पंचायत लगाई गई है । आरोप है कि आवास विकास परिषद के द्वारा जबरन किसानों की जमीन अधिग्रहण की जा रही है । दर्जनभर से अधिक किसानों ने शांतिपूर्वक ढंग से विचार विमर्श करने के बाद उपजिलाधिकारी सोरांव को ज्ञापन सौंपा गया।