-ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर में आज करवाचौथ के दिन पति ने अपनी पत्नी को हो मौत के घाट उतार दिया, पति आनंद श्रीवास्तव ने पत्नी मधु के सिर पर वजनदार वस्तु से कई वार कर उस समय हत्या कर दी जब वो करवा चौथ की तैयारी कर रही थी, घटना के बाद पति ने पहले घर में सो रहे बेटे को बताया फिर पुलिस को सूचित किया, हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कस्टडी में लिया और पति को हिरासत में ले लिया, फौरी तौर पर हत्या की असली वजह अभी सामने नहीं आई है लेकिन खबर है कि दोनों के बीच किसी बात को लाकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद गुस्से में पति ने हत्या कर दी, पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है।
#newsimpact #gwaliornews #crimenews