कोटद्वार: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी न्याय यात्रा के तहत कोटद्वार पहुंचे, भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी न्याय यात्रा के तहत कोटद्वार पहुंचे। सोमवार सुबह 10 बजे मीडिया से संवाद करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस अवसर पर हरीश रावत ने कहा कि भाजपा "झूठ की बुनियाद पर खड़ी सरकार" हैं.साथ ही उन्होंने कहा कि यह सरकार जुमलेबाज़ी और लूट की राजनीति में लिप्त है।