कोटद्वार: कोटद्वार काशीरामपुर तल्ला में आकाशीय बिजली गिरने से महिला घायल, 13 वर्षीय बच्ची की हुई मौत, एंबुलेंस नहीं पहुंची
कोटद्वार के काशीरामपुर इलाके में शनिवार शाम लगभग 6 बजे घर में आसमानी बिजली गिरने से एक 13 साल की मासूम की मौत हो गई। 13 वर्षीय शिवानी टांडे से अपनी बुआ के घर आई हुई थी इस दौरान तेज बारिश के बाद बिजली गिरने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 27 साल की एक महिला भी बेहोश हो गई। परिजनों के अनुसार बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हुआ