कोटद्वार: कोटद्वार में निर्यात प्रोत्साहन पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, उद्यमियों को दी गई अंतरराष्ट्रीय व्यापार की जानकारी
जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार द्वारा शुक्रवार शाम 4 बजे तक एक दिवसीय जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनपद को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने और उद्यमियों, कारीगरों, स्टार्टअप्स व संभावित निर्यातकों को निर्यात संबंधी प्रक्रियाओं व योजनाओं की जानकारी दी गयी।