कोटद्वार: कोटद्वार शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लकड़ी पड़ाव निवासी आजिम द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती पत्र दिया कि मेरी मोटर साइकिल को किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया है।इस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार शाम 4 बजे प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवर ने बताया कि अभियोग में संलिप्त अजय को रेलवे स्टेशन के पीछे चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।