कोटद्वार: कोटद्वार में चैक बाउंस से संबंधित मामले में फरार 2 वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवर ने रविवार दोपहर 3 बजे बताया कि कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार से जारी चैक बाउंस से सम्बंधित वारण्टी टिंकू कुमार और प्रदीप चमोली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो पर कोतवाली कोटद्वार में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।