कोटद्वार: कोटद्वार पुलिस ने दैवीय प्रकोप का भय दिखाकर महिला से ₹40.75 लाख ठगने वाले तांत्रिक गैंग के 3 सदस्यों को धर दबोचा
एएसपी चंद्रमोहन सिंह ने सोमवार दोपहर 2 बजे बताया कि जय प्रकाश निवासी कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा मेरी पत्नी को दैवीय प्रकोप के नाम पर डराकर पितृ दोष होने तथा परिवार को मारने की धमकी देने के नाम पैसे ठगे। जिस पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया ।