गोबिंदपुर राजनगर: राजनगर-सरायकेला मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, बना जानलेवा; प्रशासन मौन
राजनगर थाना क्षेत्र के राजनगर-सरायकेला मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति अब राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और उनमें जमा बारिश का पानी राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। हालात ऐसे हैं कि सड़क देखकर यह समझना मुश्किल हो गया है कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों के बीच कहीं सड़क बची भी है। जर्जर सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाओ