घाघरा: दीपावली के अवसर पर घाघरा प्रखंड मुख्यालय के कई विद्यालयों में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Ghaghra, Gumla | Nov 7, 2026 घागरा प्रखंड मुख्यालय के कई विद्यालयों में दीपावली के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में गोपाल साहू पब्लिक स्कूल घाघरा में रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कई बच्चे रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिए और बेहतर आकर्षक तरीके का रंगोली बनाया। इसके साथ ही विवेकानंद ज्ञान भारती स्कूल घाघरा में कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों ने झांकी प्रस्तुत किया गया।