खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
जिले में होटल एवं रेस्टोरेंट सहित खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच की कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश जमरा द्वारा आलोट में विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया।
कार्रवाई के दौरान कारगिल चौराहा स्थित नागेश्वर भोजनालय से पनीर, एमएसजी द रेस्टोरेंट से काजू टुकड़ी एवं हल्दी पाउडर तथा राम रतन से धनिया पाउडर के नमूने लिए गए। इसी प्रकार गजानंद भोजनालय से आटा का नमूना लिया गया। सुखेड़ा स्थित श्री बजरंग दूध डेयरी से दूध एवं घी के नमूने लिए गए।
निरीक्षण के दौरान एमएसजी द रेस्टोरेंट के किचन में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर प्रतिष्ठान को सुधार सूचना पत्र जारी किया जाएगा।
लिए गए सभी खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जाएंगे। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh