खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, मिलावट की शंका पर बूंदी लड्डू, सेव एवं अन्य खाद्य पदार्थ के नमूने लिए गए
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बघेल खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम द्वारा सैनी श्री नमकीन एवं मिष्ठान पिपलोदा रोड जावरा का निरीक्षण कर नमूना की कार्रवाई की गई। मौके पर मिलावट की शंका के आधार पर बूंदी लड्डू एवं सेव के नमूने लिए गए। साथ ही खाद्य लाइसेंस डिस्प्ले करने एवं साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी प्रकार समृद्धि सुपरमार्ट पिपलोदा रोड जावरा से अनमोल कोरिएंडर पाउडर तथा मूंगफली दाना के नमूने जांच हेतु लिए गए। आदेश ट्रेडर्स 24 आजाद चौक जावरा से डबल तेजा लाल मिर्च का नमूना लिया गया।
लिए गए पांचो नमूने परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आगामी कार्रवाई की जाएगी।
#jansampark #ratlam
#madhyapradesh
18 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026