सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला आईटीआई रतलाम में करियर काउंसलिंग आयोजित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय, रतलाम द्वारा महिला शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) रतलाम में एक दिवसीय करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया द्वारा चयनित विषय विशेषज्ञों के 34 छात्र-छात्राओं को आईटीआई के बाद रोजगार, अप्रेंटिसशिप, स्वरोजगार एवं शासकीय सेवाओं के अवसरों की जानकारी दी।
जिला रोजगार अधिकारी श्री अभिषेक कटारा ने छात्राओं को करियर में आगे बढ़ने और सकारात्मक सोच के साथ निरंतर प्रयास के द्वारा सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh