सहजनवा: हरपुर बुदहट में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, रात में सोते समय खंगाले घर; 9 लाख के गहने ले गए
गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के गोरेडीह में बीती रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर कमरों के ताले तोड़कर घरों में घुसे और आलमारी और बॉक्स के लॉक तोड़कर करीब 9 लाख रुपए के गहने चुरा ले गए। गोरेडीह टोला बनकटवा निवासी प्रदीप गुप्ता रात में भोजन करके दरवाजे पर सो रहे थे। चोर सुनसान का फायदा उठाकर दूसरी मंजिल पर पहुंच गए थे।