बड़ौत: गांगनौली दोघट मार्ग पर बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर ₹400000 लूटे, पुलिस जांच में जुटी
Baraut, Bagpat | May 18, 2025 गांगनौली दोघट मार्ग पर नकाबपोश 2 बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार शाम करीब 5:15 बजे लूट की घटना को अंजाम दिया। चित्तमखेड़ी निवासी श्रीओम मुजफ्फरनगर की फिनो पेमेंट बैंक में CMS पद पर कार्यरत है। पीड़ित ने रविवार सुबह करीब 11:30 बताया कि वह बराल से फिनो पेमेंट बैंक का ₹400000 कैश लेकर मुजफ्फरनगर जा रहा था। बदमाशों ने ओवरटेक कर तमंचा सिर से सटाकर ₹400000 लूट लिए।