बड़ौत: गुराना रोड बड़ौत में बेख़ौफ़ दबंगों ने महिला को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Baraut, Bagpat | May 17, 2025 बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में बेख़ौफ़ दबंगों ने महिला को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। उधार के पैसे मांगने को लेकर 50 वर्षीय महिला राजवीरी की हत्या बताई गई है। हमलावरों ने महिला के सिर पर प्रहार किया था।मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।