बड़ौत: लूम गांव में सोते समय युवक को सांप ने काटा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत; घटना का सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | May 17, 2025 लूम गांव में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। लूम गांव निवासी लगभग 17 वर्षीय मनोज की एक जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। मनोज टांडा रमाला रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर बावर्ची का कार्य करता था। जिससे वह अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। मनोज चार भाई बहन में सबसे छोटा था, काफी वर्ष पहले मनोज के पिता का देहांत हुआ था।