बड़ौत: ADM एवं ASP ने संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील बडौत में सुनी जन समस्याएं, त्वरित निस्तारण के लिए दिए निर्देश
Baraut, Bagpat | May 17, 2025 ADM पंकज वर्मा एवं ASP नरेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार दोपहर को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बड़ौत तहसील में जन समस्याएं सुनीं। बागपत पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे बताया कि ADM एवं ASP की अध्यक्षता में सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान सभी समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से त्वरित निस्तारण करने हेतु संबंधित को दिशा-निर्देश दिए गए।