बड़ौत: हेवा निवासी सिपाही की बिजनौर में बदमाशों को पकड़ने के दौरान करंट लगने से हुई मौत, अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में हुआ
Baraut, Bagpat | May 17, 2025 शुक्रवार रात को बिजनौर के चक्कर चौराहे पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाशों की कार नियंत्रित होकर खंभे से टकराकर नहर में गिर गई थी। इसी दौरान पीवीआर 112 पर तैनात सिपाही मनोज कुमार व सिपाही गंगाराम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पीछा किया। इसी दौरान दोनों सिपाही खंभे से टूट कर गिरे तार से टकरा गए और करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।