समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 22 अगस्त 2026
आज दिनांक 22 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा बक्सर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी चौसा उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा के निरीक्षण के क्रम में निम्नांकित चिकित्सक, प्रबंधक एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, लिपिक, एएनएम, PMW एवं GNM अनुपस्थित पाए गए।
सभी अनुपस्थित चिकित्सकों का अनुपस्थित तिथि का वेतन भुगतान स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण करने का निर्देश सिविल सर्जन बक्सर को दिया गया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से अनुपस्थित अवधि का वेतन भुगतान स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
स्वास्थ्य प्रबंधक एवं लिपिक को उपस्थिति दर्ज कर कार्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित करने का निर्देश दिया गया।
एएनएम, PMW एवं GNM से अनुपस्थित अवधि का वेतन भुगतान स्थगित करते हुए स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अवस्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय बंद पाया गया। इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में स्थित दंत चिकित्सक कक्ष बंद पाया गया। सिविल सर्जन बक्सर को निर्देश दिया गया कि उक्त बिंदु पर जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा अस्पताल की साफ सफाई पेयजल, एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। जो संतोषजनक नहीं पाया गया। सिविल सर्जन बक्सर एवं डीपीएम को निर्देश दिया गया कि उक्त के आलोक में अपना स्पष्टीकरण समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा का औचक रूप से निरीक्षण करते हुए चिकित्सक एवं कर्मियों की ससमय उपस्थिति, दवा एवं देय अन्य सुविधाओं की उपलब्धता आदि की समीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला पदाधिकारी द्वारा दवा वितरण एवं स्टॉक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कई दवा का अवलोकन किया गया। फार्मासिस्ट को निर्देश दिया गया कि माहवार एक्सपायरी होने वाले दवा की सूची संधारित करेंगे एवं एक्सपायरी होने वाले दवा को उपयोग से हटाते हुए समुचित ढंग से निस्तारण की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar #topfollowers
Buxar, Bihar | Aug 22, 2026