ग्राम पंचायत कस्बा जागीर में वार्ड सदस्यों को दिलाई गई शपथ
डाडा सिबा ।। News123 ।।
ग्राम पंचायत कस्बा जागीर में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की प्रधान अनीता देवी तथा उपप्रधान वीरेंद्र सिंह ने वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह के दौरान सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने पंचायत के समग्र विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के लिए ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।