प्रागपुर ब्लॉक के नवनियुक्त वाइस चेयरमैन अनिल किशोर (मिंटू) ने मतदाताओं का जताया आभार
प्रागपुर।। News123 ।।
प्रागपुर विकास खंड पंचायत समिति के नवनियुक्त वाइस चेयरमैन अनिल किशोर (मिंटू) ने उन्हें समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं, पंचायत समिति सदस्यों, कांग्रेस हाई कमान जसवां परागपुर के कांग्रेस नेता सुरिंदर मनकोटिया व कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि जनता और जनप्रतिनिधियों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रागपुर विकास खंड के समग्र विकास, जनहित के कार्यों और लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।
अनिल किशोर (मिंटू) ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता के विश्वास और सहयोग की जीत है। उन्होंने सभी से भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और मार्गदर्शन बनाए रखने की अपील की।