सिविल अस्पताल देहरा में मरीजों को गर्मी से राहत, विधायक कमलेश ठाकुर के प्रयासों से लगा नया एयर कूलर
देहरा।। News123 ।। मरीजों एवं उनके तीमारदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिविल अस्पताल देहरा में नया एयर कूलर स्थापित किया गया है। इसका शुभारंभ नगर परिषद देहरा की उपाध्यक्ष किरण द्वारा किया गया।
दरअसल, बीते दिनों देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर सिविल अस्पताल देहरा पहुंची थीं, जहां उन्होंने नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मरीजों और तीमारदारों ने भीषण गर्मी से राहत के लिए अस्पताल में कूलर व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग रखी थी।
सिविल अस्पताल देहरा में रोजाना करीब 700 मरीज ओपीडी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में लंबी लाइनों में खड़े मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को इस एयर कूलर से गर्मी में काफी राहत मिलेगी।
ब्लॉक देहरा कांग्रेस युवा अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने बताया कि विधायक कमलेश ठाकुर लगातार देहरा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
उन्होंने इस पहल के लिए विधायक कमलेश ठाकुर का आभार व्यक्त किया और कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र में जनहित के कार्यों को गति दी जाएगी।