ढलियारा ।। News123 ।। आज ढलियारा पंचायत में चुने गये पंचायत सदस्यों को प्रधान द्वारा शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधान प्रमोद उपप्रधान जरनैल सिंह ( पम्मा ) व सभी पंचायत सदस्य हरभजन, शशि , सुमन, सुरेश, अंजू देवी ढोल धमाकों सहित पंचायत घर पहुँचे। जहां पंचायत के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। शपथ के बाद सचिव अश्वनी ने विधिवत कार्य शुरू करवाया और अन्य जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान पृथ्वी सिंह, रशपाल सिंह, सुभाष , तिलक, सूरजपुर पंचायत के सुदेश, जितेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।